Showing posts with label जीवन. Show all posts
Showing posts with label जीवन. Show all posts

Thursday, April 24, 2008

मेरी डायरी के पुराने पन्ने

आज पुराने कागज़ उलटते पलटते एक पुरानी डायरी हाथ लग गयी .बहुत पहले से ही हमारी आदत रही है कि कहीं किसी नये स्थान घूमने जाते थे तो अपना अनुभव दर्ज करते चलते थे ,हां इसे आप यात्रा व्रितांत कह सकते है .लेकिन आज जो पन्ने हाथ आये कुछ खास ही है .आज से तेईस साल पहले ....हां कुछ दिन इधर उधर कर लीजिये ...शादी के बाद हम दोनो घुमने जा रहे थे .हनीमून भी कहा जा सकता है .....चलिय चलते है यादों के गलियारों मे ....
१४.०६.८५
रात के अंधेरे को चीरती बस दिल्ली से मसूरी की ओर भागती जा रही थी .तपन ,जलन से भरे दिन के बाद खुले आकाश के नीचे अठखेलियां करते अलहड़ झोकें चंदन लेप कर जा रहे थे .अंधेरा छाया था बस में और एक निश्तब्धता भी .शांत हो सोते लोगों की उतरती ,चढती सांसे एक अजीब से सुरक्छित शांत आवरण मे लपेट रही थी वातावरण को .कभी किसी झोकें के साथ लिपट कर चुपके से खिड़की से कूद आती थी दूर कहीं खिले फ़ूल की
गंध.गंध ,लय और स्पर्श सब मिल एक मादक एह्सास का ताना बाना बुन रहे थे चारों ऒर .एक अलस संतुषटि सी भरी थी मन मे .
१५.०६.८५
सबेरे जब आंख खुली तो बस खड़ी थी देह्रदून के आखिरी मोड़ पर .चारो ओर हरे ऊंचे पेड़ और जंगलों के बीच से ऊपर दर ऊपर उठती जाती सड़क .ताजगी भरे एह्सास से दिन शुरु करने को घर से निकल पड़े लोग .चारों ओर देखते हुए यू लग रहा था कि मेरे हाथो ंमे पकड़ी स्लेट पर गीला कपड़ा फ़ेर कर किसी ने मिटा दिये हैं ऊची ऊची इमारते ,काली चिकनी सड़को पर भागती बसे ,कारे और प्रक्रिति के मन के बिल्कुल करीब से ला बिखेर दिये हों ये आंखो से मन तक शीतलता पहुंचाते हरे भरे जंगल .हवा मे शहद घोलती पंछियो की आवाज़े और तन मन दुलराता ,मह्काता पवन.
फ़िर शुरु हुई चढाई .दूर दूर तक हाथ पकड़े खड़े पहाड़ो की कतारो की ऊंचाइयां और उनके आगोश मे सिमटी पड़ी घाटियों की गहराइयां दोनो ही मेरे मन को अंदर तक प्रभावित करते हैं .कुछ ऐसा प्रभाव डालती है इनकी भव्यता कि हम जैसे सांस अंदर को खींच छोड़ना ही भूल जाते है ं.
टहलते घूमते मसूरी में एक ग्रेव्यार्ड मिला .ऊपर सड़क पर चलते चलते नीचे देखा.हरी मखमली घास के बीच ,इधर उधर बिखरे पत्थर के छोटे बड़े चबूतरे,इनके अंदर जो कुछ था वह भी कभी जिन्दगी था.बीच बीच मे सीधे तने खड़े ऊंचे लम्बे पेड़ .आकाश की ओर मुंह उठाये उनकी फुन्गिया मानव के जीवन का सत्य उजागर करती लगती थी .जड़े माटी मे गहरे ,उड़ान आकाश तक भी हो तो भी सत्य जीवन का यह माटी ही है पर इसी से क्या हम ऊपर देखना और बढना छोड़ दे ? नहीं बिल्कुल नहीं.जीवन नश्वर है माना ,उप्लब्धियां कैसी भी हों सब बेमानी हो जाती हैं अपने लिये जब टूट जाता है श्वासों का क्रम पर उससे क्या छण का अस्तित्व अप्ने आप मे कम वजनी तो नहीं .हर छण को अर्थ्पूर्ण बनाने के लिये पूरी लगन से जीना है,पूरे विश्वास के साथ.
पत्तियों के झुर्मुट में लुका छिपी खेलती कोई किरण सूरज की कभी नीचे कूद आती थी झपाक से.हवा के झोंको से पत्तियों के हिलने के साथ ही उसकी सुनहरी काया ,इस कब्र से उस कब्र तक भागती लगती थी .ऐसा लगता था कब्र के सीने पर सर टिका ,आहट ले पहचानने का प्रयत्न कर रही हो किसी बिछुड़े हुए अपने को .
सच कहें तो पूरी मसूरी में हमे सबसे प्यारा कोना वही लगा .पेड़ों की छाया के संग आँखमिचौली खेलते सूरज की रौशनी के उजले उजले टुकड़े,दबे पांव धीमे से आती ठंडी हवा,नर्म हरी दूब,शांत चुप ठहरा हुआ सा वक्त और चिर निद्रा मे लीन,जीवन के ना जाने कैसे कैसे उतार चढाव की कहानी अपनी मुठ्ठी मे बंद किये कब्रें .मेरा मन किया ढलान उतर कर नीचे जांय और बैठ कर चुपचाप घास पर ,आंखे बंद कर बाते करे इन सोती हुई कब्रों से.और फ़िर सुनते सुनते स्पन्दन्हीन हो पत्थर हो जाये उन्ही की तरह .ऐसी राहत देती शांति थी कि भाव्नाओ ,विचारों ,आवेगो की उठा पटक मे घिरा मन ललचा उठा पथरा जाने को .पर आगे तो जिन्दगी बांहे फ़ैलाये बुला रही है .
इस यात्रा के और पड़ाव अभी बाकी हैं .लेकिन वे भाग दो मे ं.
ू

Thursday, January 3, 2008

कुछ यादे कुछ बाते ,नये वरष के बहाने

२००८ देह्लीज पार कर आंगन मे कदम रखने को तैयार है और हम अभी तक उससे रुबरू नही हुए । सोचा तो था कि जाते हुए साल को बाकयदा एक भाव भीनी विदायी देगे और चौखट के उस पार खड़े हुए की दिया बाती के साथ अग्वानी करेगे पर देखिये आज मुखातिब हो पाये है हम अपने आप से ।
२००७ को हमारे लिये उपलब्धी मे तब्दील करने का श्रेय तो हमारे दोनो बेटो को जाता है ।छोटू ने दसवी कक्छा ९४% ले कर पास की और बेटू ने तो आई आई एम जा कर हमारी भी किन्ही असफ़ल्ताओ को धो पोंछ कर चमका दिया ।बात मात्र शिक्छा के छेत्र मे सफ़लता की नही है ,बचपन से ले करआज तक दोनो ने हमारे हिस्से तो बस खुशियां ही खुशियां लिखी है । अब बस यहीं खत्म करते है इनकी बाते ,नही तो हम अपनी सुध तो बिसरा ही
देगे ।
बच्पन मे तो नये साल की शुरुआत का बस इतना मत्लब था कि कापियो मे दिनांक डालते समय साल की संख्या एक से बढ जाती थी और बीते साल के केलेंडर कापी ,किताबो मे कवर चढाने के लिये संभाल कर रख लिये जाते थे ,दीवारो पर नये साल के केलेंडर टंग जाते थे । यू तारीखे बद्लने का कोई विशेश अर्थ भी नही था । उम्र के उस हिस्से मे तो हर रोज सूरज उतना ही चमक्दार होता था । सारी राते बस एक लम्बी नीद होती थी । और जिन्दगी बस खेल हुआ करती थी ।
और बड़े होने पर जब आंखो मे सपने बसने लगे ,मन उमगा उमगा रहने लगा तो हर दिन को त्योहार सा जीने का बहना ढूढने लगे । फ़िर भला नये साल का आना यूं ही एक और दिन के बीत जाने सा कैसे हो सकता था । तब कई दिनो पहले से कार्ड्स बनाना शुरु कर देते थे । सबके लिये बिल्कुल अलग डिजाइन और अलग इबारत वाला कार्ड हुआ करता था ।बिल्कुल कस्ट्माइज्ड मामला होता था । कितने रंग ,कितने ब्रश,कैसे कैसे स्केच पेन्स
गरज यह कि दिसम्बर का तो पूरा महीना जैसे रच्नात्मक्ता के उफ़ान मे गुजरता था । ढेरो कार्ड्स आते भी थे । हर कार्ड मे कैद होती थी भेजने वाले की एक टुकड़ा शख्शियत ।
एक दो दिन पहले से कमरा साफ़ होता था । जो काम करने थे और नही हुए, जो किताबे पढनी थी और नही पढ पायी सबकी फ़ेह्रिश्त तैयार की जाती थी और कितनी अफ़्रा तफ़री होती थी सब्को इक्तीस दिसम्बर तक खत्म करने की । नये साल का पहला दिन ज्यो नयी नकोर स्लेट सा हो जायेगा ऐसा करने से । वह पहला दिन सच बड़े उत्साह से शुरु होता था । कुछ नये वादे होते थे अपने आप से और उन्हे निभाने की पूरी इमान्दार कोशिश भी ।सारे कार्ड्स पूरे कमरे मे सजाये जाते थे । महक्दार फ़ूलो का एक बुके जरूर रखते थे । पलके बंद करने से पलके खुलने तक खुशबू की लहरे हो अंदर से बाहर तक । और इक्तीस की रात बारह बजता था दूर्दर्शन पर कविसम्मेलन सुनते हुए ।
और फ़िर नये साल का पहला दिन । हम ,रीता , विश्नु, पूनम सब नये कपड़ो मे आफ़िस जाते थे ,कुछ एक्स्त्रा सज धज के साथ । उस दिन बाहर खाना खाया जाता था । कुछ खरीद्दारी की जाती थी ।ढेर सारा बात बेबात हसा जाता था । और फ़िर दिन बीतने के साथ ही किसी और बहाने का इन्त्जार शुरु हो जाता था । हम लोग तब ना तो रोज खरीद्दारी करते थे नाही बस ऐसे ही उठ कर किसी भी दिन होटेल मे खाने चले जाते थे । दिन को अलग तरह से बिताने के लिये अव्सरो का इन्त्जार किया जाता था और तभी लम्बी प्रतीक्छा के बाद आये मौके इतनी खुशी देते थे कि उनके बीत जाने पर भी सब रीत नही जाता था । कितना कुछ अंदर सहेजा रह जाता था । देखिये ना आज भी उन दिनो की याद ही मन को कैसी त्रिप्ती से भरे दे रही है।
फ़िर एक और नया फ़ेज शादी के बाद । ८६ की शुरुआत तो कुछ इसी अन्दाज मे हुई बस लोग बदल गये थे पर शहर तब भी वही था । ८७ पहली जन्वरी की ठिठुरती सुबह सुंदर आगरा के राजा मंडी स्टेशन पर थे और हम कान्पुर मे । फ़िर ९० तक आगरा मे । तब भी नया साल ऐसे ही आता था । कभी नया पौधा गुलाब का रोपा गया ,कभी दिन भर किसी एतिहासिक इमारत के साये तले बिताया गया ,कभी दोस्तो का आना हुआ ,कभी हमारा जाना हुआ ।९१ की शुरुआत लख्नऊ न्यू हैदराबाद मे , नव्भारत टाइम्स के दोस्तो के बीच ,बैंक आफ़ इंडिया के मित्रो के साथ । और ९२ की पहली जनवरी के साथ तो उस दिन का जशन मनाने का अंदाज ही बदल गया । हमारे छोटू ने काफ़ी छाट कर पहली जन्वरी का दिन मुक्रर किया दुनिया मे आने के लिये । तब से अब तक पहली जन्वरी धमाके से आ रही है ।
इधर कुछ सालो से कार्ड्स का आना तो लग्भग बन्द है । मेल और फ़ोन से सारे आदान प्रदान हो जाते है । लेकिन मेरे उन दिनो के कार्द्स अब भी सहेजे रखे है लखनऊ के घर की दुछ्त्ती मे टीन के बक्से मे बंद । उन कार्ड्स की न इबारत धुंधलायी है न रंग फ़ीके पडे हैं ।वे उम्र के उस पड़ाव के गवाह है जब आंखो के सामने अदेखा भविशेय होता है ,नीले आकाश सा विस्त्रित और मन मे हौसला होता है लम्बी लम्बी उड़ाने भर उसे समूचा नाप आने का । नही ऐसा नही कि तब पता नही था कि आकाश हमेशा चमक्दार ही नही होता ,धूसर भी होता है । ढेरो ढेर काले बादलो के नीचे गुम भी हो जाता है । कड़क्ती तड़फ़ती बिजलियां उसका सीना चाक भी करती हैं । सब कुछ पता था । लेकिन तब अपने पर विश्वास सारी वास्त्विक , सम्भावित और काल्प्निक आपदाओ पर पैर रख सीना तान खड़ा रहता था । यह नही कि वह विश्वास झूठा निकला नही वह सोलह आना सच्चा था और उसने हमारा साथ भी बखूबी निभाया हां यह और बात है कि जिन्दगी ने यह भी सिखाया है कि अपनी शक्ति अपने हौसले से परे भी कुछ अदेखा ,अन्जाना है कही जरूर जो घटनाओ को अंजाम देने मे ,रास्तो की दिशा निर्धारित करने मे अहम भूमिका निभाता है ।
मेरा अपना मानना है कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है और यह जीवन भर चलती है तो हम जिन्दगी के हर पड़ाव पर जो सीखने को मिला और जो अच्छा मिला उसे पोटली मे बांध आगे बढते जाते है । रास्ते मे जब कभी सुस्ताने का मौका मिला तो कुछ पीछे का उलटते पलटते है कुछ आगे की सोचते है और फ़िर बस चल देते है । तो फ़िर बस आज की तो राम राम फ़िर कभी मिल बैठैगे ।